Central Samvad रायपुर, 24 अक्टूबर 2026
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों का समापन हो गया। भारत ने इन खेलों में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने 2023 में हांग्झाउ में जीते गए 108 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।समापन समारोह नागोया के मिज़ुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित हुआ।

इन खेलों में 45 देशों और क्षेत्रों के लगभग चार हजार खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। दो स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार और मोना अग्रवाल ने समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक की भूमिका निभाई।
भारत को सबसे अधिक 65 पदक एथलेटिक्स में मिले, जिनमें 22 स्वर्ण, 19 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। बैडमिंटन में भारत ने 16 पदक जीते। इसके अलावा तैराकी में 11, टेबल टेनिस में सात, पैरा तीरंदाजी में छह और शूटिंग में पांच पदक हासिल किए। जूडो और पावरलिफ्टिंग में भारत को दो-दो पदक मिले।
भारत के पैरा खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने एशियाई पैरा खेलों में देश के पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया है। इन खेलों का अगला आयोजन 2030 में दोहा में होगा।

