Central Samvad रायपुर, 10 नवंबर 2026
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय के पात्र लोगों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी पहचान, विरासत एवं संस्कृति को संरक्षित करना है।

इस अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) की ओर से छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड और लातूर जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सप्ताह के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाने के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा मतदाता पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और पोषण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
सप्ताह के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाने के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा मतदाता पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और पोषण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।15 नवंबर को छत्रपति संभाजीनगर के अडगांव फाटा स्थित अंबिका लॉन्स में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों का जीर्णोद्धार और साफ-सफाई, वेरुल में दीपोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जनजागरूकता अभियान भी इस सप्ताह का हिस्सा होंगे।इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के अंतिम पात्र हितग्राही तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखना है।

