Central Samvad रायपुर, 10 नवंबर 2026
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख और समृद्धि लेकर आए।

