Central Samvad, रायपुर, 10 नवंबर 2026
उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भाई दूज के अवसर पर कल शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों धामों की वार्षिक ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो जाएगा।कपाट बंद करने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

इस अवसर पर दोनों मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाएंगे।इस वर्ष चारधाम यात्रा में 64 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसे यात्रा के इतिहास में रिकॉर्ड संख्या बताया गया है।
शीतकाल के लिए कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का ग्रीष्मकालीन चरण संपन्न हो जाएगा।

