Central Samvad, रायपुर, 10 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं।

नए निर्देशों के अनुसार, पड़ोस की निर्धारित दूरी अब अनिवार्य पात्रता की शर्त नहीं, बल्कि प्रवेश में प्राथमिकता का आधार होगी। कक्षा पहली से पांचवीं तक एक किलोमीटर और कक्षा छठवीं से आठवीं तक तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र बच्चों को पहली प्राथमिकता मिलेगी।निर्धारित दूरी से पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने पर खाली रह गई 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अन्य पात्र बच्चों को भी प्रवेश दिया जा सकेगा। ऐसी स्थिति में चयन के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

