Central Samvad, रायपुर, 10 नवंबर 2026
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा गोवर्धन पूजा के अवसर पर कबीरधाम जिले के कवर्धा में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

उन्होंने रेवाबांध तालाब और मठपारा पहुंचकर गौरा-गौरी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रेवाबांध में गौरा-गौरी बारात में भी शामिल हुए और भक्ति गीत गाकर जयकारे लगाए।

इसके बाद उन्होंने अपने निवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा की और गौ माता को प्रसाद खिलाया। इस दौरान उनसे मिलने पहुंचे नागरिकों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री कैलाश नगर और कमला क्लिनिक के पास स्थित दैहान में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

यहां उन्होंने गौ माता को भोजन कराया। ग्रामीणों द्वारा राउत नाचा प्रस्तुत किए जाने पर विजय शर्मा भी उनके साथ शामिल हुए।


