Central Samvad, रायपुर, 10 नवंबर 2026
छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा।

यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।रेलवे के अनुसार, आज 27 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें आनंद विहार टर्मिनल से 9, नई दिल्ली से 6, शकूर बस्ती से 5, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन से 3-3 तथा रोहतक से एक ट्रेन शामिल है।रेलवे अधिकारी यात्रियों की आवाजाही पर लगातार नजर रख रहे हैं।
जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

