Central Samvad, रायपुर, 15 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

