Central Samvad, रायपुर, 14 नवंबर 2026
भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप का खिताब जीत लिया। पाकिस्तान के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अंतिम ओवर में एक विकेट शेष रहते जीत हासिल की। मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को शानदार जीत दिलाई।

भारत की ओर से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए। मनाल चौहान ने 47 रन की पारी खेली। मोहित उल्वा 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि चिगुरुपति वेंकट ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया।
मोहित उल्वा को प्लेयर ऑफ द मैच और आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

