Central Samvad नई दिल्ली, 14 नवंबर 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से 11 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह सहित देश के अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों ने सौजन्य भेंट की।

इस दौरान अजय सिंह ने राष्ट्रपति कार्यालय को एक बुकलेट भेंट की। इसमें बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान आई चुनौतियों और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति की जानकारी दी गई है।

