वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर फोकस

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र तैयार
वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर फोकसरायपुर, 28 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया गया है, वहीं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
अलग से “सीनियर सिटीजन कार्ड” की आवश्यकता नहीं
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग से “सीनियर सिटीजन कार्ड” की आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड और अन्य वैध दस्तावेजों के आधार पर पात्रता तय कर सीधे लाभ दिया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनी है। वृद्धाश्रम बना सहाराप्रदेश में 27 वृद्धाश्रम संचालित हैं, जहां 675 से अधिक निराश्रित वृद्धजन निवास कर रहे हैं। यहां उन्हें निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, वस्त्र और अन्य जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रहे हैं।

प्रशामक गृह में विशेष देखभाल
प्रशामक गृह में विशेष देखभालगंभीर रूप से बीमार और आश्रित वृद्धजनों के लिए 13 प्रशामक गृह संचालित हैं। यहां 140 से अधिक बुजुर्गों को नियमित देखभाल और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण मिलता है।👉 पेंशन से आर्थिक संबलसामाजिक सुरक्षा के तहत पात्र वृद्धजनों को मासिक पेंशन दी जा रही है। बीपीएल वर्ग को 500 रुपये तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 680 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और आत्मनिर्भरता मजबूत हो रही है।
सहायक उपकरण और तीर्थ यात्राराज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, चश्मा और ट्राइसाइकिल जैसे उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर अधिकतम 6900 रुपये तक की सहायता दी जाती है।साथ ही 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक सुकून भी मिल रहा है।
समग्र विकास की दिशा में प्रयास
सरकार का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। विभिन्न योजनाओं के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
x
n

