Central Samvad, रायपुर 05 मई।
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को असम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमित शाह पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी सह-पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।इसके अलावा जे.पी. नड्डा को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वहां सह-पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।
हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, जबकि असम में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है।

