
Central Samvad रायपुर, 08 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन ने आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं।
2012 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल नियुक्त किया गया है। इससे पहले 6 मई 2026 के आदेश में उन्हें कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया था, जिसे अब संशोधित किया गया है।
वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। पहले उन्हें आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया था।
इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

