
बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए दलों में जारी है चर्चातमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों के समर्थन जुटाने के प्रयास जारी हैं।
डीएमके और ऑल इंडिया अन्ना डीएमके ने कल अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक की। ऑल इंडिया अन्ना डीएमके ने ई. पलनीसामी को विधायक दल का नेता चुना है।
वहीं, राज्य की सबसे बड़ी पार्टी तमिलग वेत्री कड़गम को समर्थन देने के मुद्दे पर विदुथलाई चिरूथइगल काची, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक आज बैठक करेंगे।

