Central Samvad रायपुर 14मई। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया देश के 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से चलाई जाएगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिन राज्यों में यह प्रक्रिया लागू की जाएगी उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं।केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली, चंडीगढ़ तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव को शामिल किया गया है।निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सके।

