
Central Samvad , रायपुर , 18 मई 2026
कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने आज केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के साथ 20 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार ने दस साल बाद केरल में सत्ता संभाली है।

तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में यूडीएफ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समारोह को लेकर राजधानी में सुबह से उत्साह का माहौल देखा गया।नई मंत्रिपरिषद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी को भी मंत्री बनाया गया है।मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी.डी. सतीशन ने रविवार शाम 21 सदस्यीय यूडीएफ मंत्रिमंडल की घोषणा की थी।

