Central Samvad रायपुर | 18 मई 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के खिलाफ संघर्ष में शहीद हुए एक हजार से अधिक जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने में जवानों का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।श्री अमित शाह ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेन्द्र प्रसाद नायक और पवन कुमार मंडावी के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया।

उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब शांति और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

