री नीट-यूजी परीक्षा से पहले फर्जी सूचनाओं पर सख्त हुई सरकार

पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर जोर
Central Samvad 21मई 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मेटा, गूगल और टेलीग्राम सहित प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी गलत सूचनाओं और अफवाहों को रोकने पर चर्चा की। यह बैठक 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा से पहले कई सोशल मीडिया अकाउंट फर्जी पेपर लीक, क्लिकबेट सामग्री और भ्रामक दावे फैलाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में भ्रम और चिंता की स्थिति पैदा करते हैं।एक अन्य बैठक में शिक्षा मंत्री ने नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

