भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मिली मजबूती
Central Samvad 21मई 2026
प्रधानमंत्री पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में इटली की सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। रोम में इटली की प्रधानमंत्री साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने की घोषणा की।

दोनों नेताओं ने भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 के तहत व्यापार, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आयुर्वेद, महत्वपूर्ण खनिज और समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
भारत और इटली के बीच नर्सों की आवाजाही को आसान बनाने, कर अपराध, धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने सहित कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने जहाजरानी, बंदरगाह आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक्स और समुद्री अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को अहम बताया।
वहीं प्रधानमंत्री मेलोनी ने वर्ष 2027 को “संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की। दोनों देशों ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से मुलाकात की और खाद्य एवं कृषि संगठन का दौरा किया, जहां उन्हें प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया गया।


