विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
Central Samvad 21मई 2026
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने इबोला रोग से प्रभावित देशों से आने वाले और वहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। इसमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे देशों की यात्रा कर चुके लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यदि किसी यात्री को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बिना कारण रक्तस्राव या उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।अधिकारियों ने कहा है कि यात्रा के 21 दिनों के भीतर ऐसे लक्षण नजर आने पर यात्रियों को अपने यात्रा इतिहास की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देना जरूरी होगा। लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

