Central Samvad 21मई , रायपुर
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्देश मदरसा शिक्षा निदेशालय द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।

यह आदेश सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसों के साथ-साथ अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित शिशु शिक्षा केंद्रों और माध्यमिक शिक्षा केंद्रों पर भी लागू होगा।
अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रार्थना सभा की प्रक्रिया में एकरूपता लाना है। आदेश के पालन के लिए जिला मजिस्ट्रेटों, स्कूलों के जिला निरीक्षकों और पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड को निर्देश भेजे गए हैं।

