राजनांदगांव में व्यापारी महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ
Central Samvad | रायपुर | 21 मई 2026
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा है कि राजनांदगांव जिले को स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किया जाना क्षेत्र के विकास और व्यापार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्रीय प्रगति को नई गति मिलेगी।राजनांदगांव के एक निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था और उद्यमिता किसी भी राज्य और देश की प्रगति का आधार हैं। उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से हाइड्रोजन एनर्जी, बायोफ्यूल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे भविष्य के क्षेत्रों में निवेश के अवसर तलाशने का आह्वान किया।
व्यापारी नई तकनीकों और उभरते क्षेत्रों में निवेश करें : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

उन्होंने बताया कि उद्योगों की लंबित सब्सिडी के भुगतान के लिए सरकार ने 468 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया है। साथ ही रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य में जॉब पार्क की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम में समाज सेवा और व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई व्यापारी और उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

