Central Samvad, रायपुर 23 मई 2026
शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना इस वर्ष जुलाई से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ वर्चुअल बैठक के बाद कोलकाता में इसकी जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की स्वास्थ्य योजना ‘स्वास्थ्य साथी’ के लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा। आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर को लेकर अगले महीने नई दिल्ली में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की संख्या 117 से बढ़ाकर 469 करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।इसके साथ ही अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग और दक्षिण दिनाजपुर में नए मेडिकल कॉलेज खोलने तथा उत्तर बंगाल के लिए नए एम्स की स्थापना का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है।

