जापान और भारत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
Central Samvad रायपुर, 25 मई 2026
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में “ग्लोबल कोलैबोरेशन एंड एकेडमिक एक्सचेंज” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत और जापान के शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

सेमिनार में जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के डॉ. अकीरा यामानाका ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और “टैक्टिकल टैसिट नॉलेज” पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से अनुभव आधारित ज्ञान को बेहतर तरीके से समझा और विकसित किया जा सकता है।

एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव ने कहा कि वैश्विक शैक्षणिक सहयोग से रिसर्च, फंडिंग और नई तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

वहीं आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर डॉ. सी. कृष्णा मोहन ने भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग के अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में एनआईटी मणिपुर के निदेशक डॉ. डी. वी. एल. एन. सोमयाजुलु ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान को छात्रों के लिए लाभकारी बताया। सेमिनार का समापन अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।

