Central Samvad 25 मई 2026
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में केबल कार प्रणाली में तकनीकी खराबी आने के बाद फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए सेना और एसडीआरएफ का संयुक्त बचाव अभियान लगातार जारी है।बेस स्टेशन और पहले चरण के बीच सेवाएं अचानक बंद होने से कई पर्यटक केबल कारों में फंस गए। सेना की बुटापथरी बटालियन ने इलाके में तीन सहायता दल तैनात किए हैं।
दुर्गम रास्तों में राहत कार्य तेज करने के लिए ऑल-टेरेन व्हीकल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।सेना के अनुसार तकनीकी खराबी से कुल 65 केबल कारें प्रभावित हुईं। अब तक 46 केबल कारों से 286 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

