Central Samvad रायपुर, 24 मई 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर आयोजित किए गए।

विकासखंड राजपुर के पतरापारा और रामचंद्रपुर के बराहनगर में लगे शिविरों में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।पतरापारा शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड और कृषि संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

71 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 21 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए।बराहनगर शिविर में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र सहित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए गए और श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने 157 ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं।जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और पहाड़ी कोरवा जैसे विशेष जनजातीय समूहों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

