Central Samvad रायपुर, 25 मई 2026

श्री नारायणी महिला मंडली समिति के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अमलेश्वर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भजन, संकीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कथा व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य वेदप्रकाश पाण्डेय ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन लीला, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अन्याय पर सत्य और प्रेम की जीत का संदेश देता है।

वहीं माखन लीला को भक्त और भगवान के प्रेम का प्रतीक बताया गया।गोवर्धन पूजा प्रसंग के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और अहंकार त्याग का संदेश दिया गया। कथा में छप्पन भोग की परंपरा को श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बताया गया।

