Central Samvad रायपुर 27मई 2026
छत्तीसगढ़ में शहरी विकास और अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में करोड़ों रुपये की नई परियोजनाओं पर चर्चा और अनुमोदन किया गया।

बैठक में नवा रायपुर के महानदी भवन और इंद्रावती भवन की मल्टी लेवल पार्किंग के दूसरे और तीसरे तल पर आधुनिक कार्यालय बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा सेक्टर-24 में संयुक्त शासकीय भवन का निर्माण भी किया जाएगा।आम लोगों की सुविधा के लिए नवा रायपुर में 43 नई ई-बसें शुरू की जाएंगी। इनमें बैटरी ऑपरेटेड आधुनिक एसी बसें शामिल होंगी।
यह बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित की जाएंगी, जिससे आवागमन आसान होगा।रायपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 150 एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत तैयार की जाएगी।बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

