हाईकमान के निर्देश पर छोड़ा पद, सक्रिय राजनीति में बने रहने की कही बात
Central Samvad रायपुर/बेंगलुरु, 28 मई 2026
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देश के अनुसार उन्होंने पद छोड़ा है और राज्य की सक्रिय राजनीति में आगे भी बने रहेंगे।

इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने राज्यपाल से नए नामित मुख्यमंत्री को सरकार गठन के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया। विधानसभा में कांग्रेस के पास 136 से अधिक विधायकों का समर्थन है। इस्तीफे की खबर के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए, जबकि डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने खुशी जताई। दोनों नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां कांग्रेस हाईकमान के साथ नए विधायक दल के नेता और मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा होगी।

