Central Samvad 29 मई 2026
NEET UG के जरिए मिलेगा प्रवेश, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 21 जून 2026 हुई
संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के 20 मेडिकल कॉलेजों में श्रमिकों के बच्चों के लिए MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश NEET UG 2026 की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दी गई है। पात्र विद्यार्थी ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आर्थिक चुनौतियों के बावजूद डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें।
कुल आरक्षित सीटें : 700
मेडिकल कॉलेज : देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेज
प्रवेश प्रक्रिया : NEET UG 2026 मेरिट के आधार पर
आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून 2026
पात्रता : बीमित श्रमिकों के योग्य बच्चे
आवेदन लिंक :
esic.gov.in
विद्यार्थी और अभिभावक अधिक जानकारी के लिए ESIC की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क किया जा सकता है। श्रम विभाग ने पात्र छात्रों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

