साहस और उपलब्धियों की राज्यपाल ने की सराहना
Central Samvad 28 मई 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्वतारोहण उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी।कवर्धा पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर कार्यरत अंकिता गुप्ता ने वर्ष 2022 में लद्दाख के यूटी कांगड़ी शिखर पर सफल आरोहण कर छत्तीसगढ़ की पहली महिला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया था।

इसके अलावा उन्होंने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।भेंट के दौरान अंकिता गुप्ता ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराना है।
उन्होंने अपने पर्वतारोहण अनुभवों और तैयारियों की भी जानकारी राज्यपाल को दी।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अंकिता गुप्ता के साहस, दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने अंकिता को आगामी अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

