Central Samvad 29 मई 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी दंपति डॉ. सुनीता गोडबोले और डॉ. रामचंद्र गोडबोले के बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशकों से अधिक समय तक किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोडबोले दंपति ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता और जनसेवा के माध्यम से मानवता, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता की अनूठी मिसाल पेश की है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी गोडबोले दंपति ने सेवा का मार्ग नहीं छोड़ा और जनजातीय समाज के बीच विश्वास एवं अपनत्व का मजबूत रिश्ता बनाया। उन्होंने बस्तर की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को आत्मसात कर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार बस्तर में विकास, सुरक्षा और विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है तथा सुरक्षा कैंपों को “सेवा डेरा” के रूप में विकसित कर स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और अन्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

