Central Samvad 290मई 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सरकार परीक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और योग्य छात्रों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
डीडी न्यूज को दिए विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि री-नीट परीक्षा पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और त्रुटिरहित तरीके से आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना से छात्रों का विश्वास प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार उनकी चिंताओं को समझती है और भरोसा बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
श्री प्रधान ने कहा कि किसी भी ईमानदार छात्र के भविष्य को परीक्षा माफियाओं के हाथों में नहीं सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

