Central Samvad रायपुर, 29 मई 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान हेडक्वार्टर कोसा के कमांडर ब्रिगेडियर टी.एस. बावा तथा एम.बी. एरिया जबलपुर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. वांड्रा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल और सैन्य अधिकारियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने सशस्त्र बलों की राष्ट्र सेवा, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

