राज्यपाल डेका बोले- छत्तीसगढ़ में मैंगो टूरिज्म और आम आधारित उद्यमिता की अपार संभावनाएं
Central Samvad रायपुर, 29 मई 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव में 250 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि आम केवल एक फल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

राज्यपाल कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर, कांकेर, कोंडागांव और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में आम उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। साथ ही मैंगो टूरिज्म, वैल्यू एडिशन और महिला स्व-सहायता समूहों के लिए रोजगार के नए अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आम फलों का राजा है और इसकी खेती किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

महोत्सव में छोटे बेर के आकार से लेकर बीजापुर के प्रसिद्ध ‘हाथीझुल’ जैसे बड़े आम भी आकर्षण का केंद्र बने

