Central Samvad 1 जून 2026
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपना पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार किया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।कैबिनेट मंत्रियों में दीपक बर्मन, तापस रॉय, शंकर घोष, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, दूधकुमार मंडल, अजय पोहार और अतूप कुमार दास शामिल हैं।
वहीं इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय और राजेश महतो को स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।राज्य मंत्रियों की सूची में जुगल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नादियाचंद बाउरी, विशाल लामा, दिवाकर घरामी, शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, मौमिता विश्वास मिश्रा, गर्गी घोष दास, उमेश राय, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, कलिता माझी, बिराज विश्वास, दीपांकर जेना, सुमाना सरकार और अमिया किस्कू सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल ने 294 में से 208 सीटों पर जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और एक महीने के भीतर यह पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है।

