Central Samvad रायपुर 12जून
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बचपन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का हनन है, जिससे उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य प्रभावित होता है।

मंत्री ने कहा कि बच्चों के हाथों में किताबें, खेल और रचनात्मक अवसर होने चाहिए, न कि मजदूरी का बोझ। राज्य सरकार बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के शोषण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है तथा बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी बच्चे से अवैध रूप से काम कराया जा रहा हो या उसे शिक्षा से वंचित रखा जा रहा हो, तो इसकी सूचना पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला एवं बाल विकास विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।मंत्री ने कहा कि जागरूक और संवेदनशील समाज ही बच्चों को सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य दे सकता है। उन्होंने सभी से बाल श्रम मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

