Central Samvad, रायपुर 14जून
केंद्र सरकार ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे जशपुर सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगी। लंबे समय से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे जशपुर जिले को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन संभावनाओं से समृद्ध जशपुर देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से बेहतर रूप से जुड़ सकेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया पत्थलगांव विधायक गोमती सायऔर जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने भी परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा किसानों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की मजबूत आधारशिला बताया।

