Central Samvad रायपुर 14 जून
फ्रांस के नीस शहर में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi और Emmanuel Macron ने संयुक्त रूप से किया।

तीन दिवसीय इस वैश्विक नवाचार सम्मेलन में भारत के 120 डीप-टेक स्टार्टअप्स, 20 से अधिक प्रमुख संस्थान और 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय निवेशक व वेंचर कैपिटलिस्ट शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए लंबे समय से साझेदार रहे हैं और नवाचार मानवता के हित में होना चाहिए। उन्होंने एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, बायोटेक्नोलॉजी, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में भारत की बढ़ती क्षमता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम भारत को वैश्विक इनोवेशन हब बनाने और भारत-फ्रांस तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

