Central Samvad रायपुर 14जून 2026
छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन ग्रामीण परिवारों के लिए आय और रोजगार का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और अनुदान का लाभ मिलने से मत्स्यपालकों की आमदनी बढ़ रही है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले ने मत्स्य उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति की है। पिछले 22 महीनों में जिले में 22,805 मीट्रिक टन मछली उत्पादन दर्ज किया गया है। साथ ही मत्स्य बीज उत्पादन और संचयन में भी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है

।जिले में तालाबों और जलाशयों का पट्टा आवंटन, नाव, जाल, मत्स्य बीमा और विपणन सहायता जैसी सुविधाओं से सात हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिला है। योजना के तहत तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट और अन्य आधुनिक संरचनाओं के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जा रहा है।

मत्स्यपालकों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट के माध्यम से नई जानकारी दी जा रही है, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो रही है। सरकार के इन प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बल मिल रहा है।

