Central Samvad रायपुर 15जून
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर को देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक के विमोचन अवसर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर के आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन और रोजगार के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बंद पड़े 421 स्कूलों को फिर से शुरू किया गया है और बस्तर की जनता की आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

