Central Samvad रायपुर, 19 जून 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को इससे जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।मुलाकात के दौरान प्रदेश में योग के संवर्धन, जनजागरूकता अभियान और योग संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग योग के प्रचार-प्रसार और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

