Central Samvad रायपुर, 19 जून 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
यह परीक्षा 02 मई 2026 को आयोजित की गई थी।परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
पर देख सकते हैं।
मंडल द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों से परिणाम का अवलोकन करने तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

