Central Samvad रायपुर, 30 जून 2026
3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। यात्रा मार्ग, आधार शिविरों और पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है तथा व्यापक निगरानी की व्यवस्था की गई है।
यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू पहुंचना शुरू हो गया है। शहर में सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक निगरानी प्रणाली को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न एजेंसियों ने मॉक ड्रिल भी आयोजित की।
प्रथम पूजा के अवसर पर डॉ. अकुन सभरवाल ने पवित्र गुफा और बरारी मार्ग पर स्थापित चिकित्सा सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया।सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित यात्रा मार्ग का पालन करने और सुरक्षा बलों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

