Central Samvadजशपुर, 12 जुलाई 2026
जशपुर जिले के चार वन परिक्षेत्रों में इन दिनों लगभग 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी व्यवस्था और गश्त तेज कर दी है।

संवेदनशील क्षेत्रों में वन अमले की विशेष टीमों को तैनात किया गया है, ताकि हाथियों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
वन विभाग ने ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के विचरण वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही, रात के समय जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाएं और हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग को अवगत कराएं। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

