Central Samvad 21जुलाई 2026
सरकार ने नीट परीक्षा और इससे जुड़े मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए सहमति जताई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार नीट, पेपर लीक और इससे जुड़े सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और देश के युवाओं के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक किसी एक राज्य या दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है।वहीं, दिल्ली में नीट मुद्दे को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में लिया।

