Central Samvadनई दिल्ली, 24 जुलाई 2026
देश आज राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मना रहा है। इसी दिन वर्ष 1927 में मुंबई से भारत का पहला रेडियो प्रसारण शुरू हुआ था। इस अवसर पर प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौरव द्विवेदी ने कहा कि पिछले 99 वर्षों में भारतीय प्रसारण सेवा ने रेडियो से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल स्ट्रीमिंग तक उल्लेखनीय विकास किया है।

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रसार भारती देश और विदेश के दर्शकों एवं श्रोताओं के लिए मनोरंजक, सूचनात्मक और शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराता रहेगा। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के साथ संगठन लगातार आधुनिक माध्यमों को अपनाकर अपनी पहुंच का विस्तार कर रहा है।
प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ (WAVES) का उल्लेख करते हुए गौरव द्विवेदी ने बताया कि इस मंच से पहले ही लगभग 1.10 करोड़ उपयोगकर्ता जुड़ चुके हैं और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीनतम तकनीकों के उपयोग से दर्शकों को उनकी पसंद के अनुरूप बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाती रहेगी।
Source – AIR

