Central Samvadनई दिल्ली, 24 जुलाई 2026
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई एनटीए में व्यापक सुधार अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाना है।
मंत्रालय का कहना है कि आने वाले समय में एजेंसी के कामकाज में सुधार के लिए अन्य महत्वपूर्ण कदम भी उठाए जाएंगे।हाल के समय में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों के बाद एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। ऐसे में यह कार्रवाई परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

