Central Samvadजगदलपुर, 24 जुलाई 2026
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना ने संयुक्त पहल शुरू की है। तीनों राज्यों के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सीमा से लगे वन क्षेत्रों में समन्वित निगरानी और कार्रवाई के लिए एक संयुक्त टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि तीनों राज्यों की सीमाओं से जुड़े इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में संयुक्त गश्त की जाएगी। साथ ही शिकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, वन्यजीव तस्करी पर निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम सक्रिय रहेगी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत कर वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। संयुक्त अभियान से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शिकार और वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई गई है।

