Central Samvad, 06 अगस्त 2026
भारत ने अपनी सामरिक रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में संपन्न हुआ, जिसमें मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

अग्नि-4 मिसाइल करीब 4000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली रणनीतिक मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है। इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स, पांचवीं पीढ़ी के ऑनबोर्ड कंप्यूटर और उन्नत नेविगेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। मिसाइल उड़ान के दौरान परिस्थितियों के अनुसार मार्ग में सुधार करने की क्षमता रखती है।इस सफल परीक्षण से भारत की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता और रक्षा तैयारियों को और मजबूती मिली है। अग्नि-4 को देश की विश्वसनीय रणनीतिक मिसाइल प्रणालियों में शामिल किया जाता है। एमएम

